भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच होगी और जांच के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोनिया गांधी की किताब का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में सामने आए खुलासों से भाजपा असहज है और पार्टी के पास इन विषयों पर तार्किक जवाब नहीं हैं।
सोनिया गांधी की किताब को लेकर भाजपा पर निशाना
जगत सिंह नेगी ने कहा कि सोनिया गांधी की ओर से लिखी गई किताब बाजार में आने के बाद भाजपा बौखलाई हुई है। उनके अनुसार, किताब में भाजपा को लेकर किए गए खुलासों के बाद पार्टी के पास तार्किक तर्कों की कमी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में सामने आए तथ्यों और इतिहास से ध्यान हटाने के लिए एक ऐसे व्यक्ति के माध्यम से आलोचना करवाई जा रही है, जिसके तर्कों में कोई स्पष्टता नहीं है।