राजकीय बागवानी एवं वानिकी कॉलेज थुनाग को सुंदरनगर शिफ्ट किया जाएगा। वीरवार को सचिवालय में प्रेसवार्ता में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के बाद कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। छात्रों के अभिभावकों ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से काॅलेज शिफ्ट करने की मांग उठाई थी। यहां 300 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। हालांकि, सुंदरनगर के किस संस्थान में कॉलेज चलेगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। नौणी विवि को कॉलेज शिफ्ट करने के लिए तुरंत कैंपस तलाशने के निर्देश दिए हैं।