जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि 70 फीसदी ट्रिक्स और 20 फीसदी हिप्नोटाइज कला के जरिए वे ये सारे करतब करते हैं। इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। जादूगर सम्राट शंकर अब तक 28 हजार से ज्यादा शो कर चुके हैं।
इनमें से 23 हजार शो इन्होंने चैरिटी के लिए किए हैं। कारगिल शहीदों, गुजरात भूकंप, सुनामी और समाज के कमजोर वर्गों के लिए अब तक 1 करोड़ 70 लाख रुपये विभिन्न कोषों में जमा करवा चुके हैं।