फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Update: आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, साक्षात्कार 29 मार्च को

Sat, 18 Mar 2023 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

साक्षात्कार में 29 मार्च को सुबह 9.30 बजे अभ्यर्थियों का पहले पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद तकनीकी एवं व्वावहारिक कौशल आधारित लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीआई ऊना में 29 मार्च को सुजुकी मोटर गुजरात हांसालपुर यूनिट के लिए युवाओं के साक्षात्कार लेगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन के साथ कई आकर्षक सुविधाएं दी जाएंगी। साक्षात्कार में फिटर, डीजल मेकेनिक मोटर मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, प्लास्टिक प्रोसेस ऑपरेटर, ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल ट्रेडों में एनसीवीटी के तहत वर्ष 2017, 18, 19, 20, 21, और 2022 में पासआउट 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


साक्षात्कार में 29 मार्च को सुबह 9.30 बजे अभ्यर्थियों का पहले पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद तकनीकी एवं व्वावहारिक कौशल आधारित लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कंपनी की ओर से लिया जाएगा। पूर्ण प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों का चयन पत्र आवंटन चिकित्सा परीक्षण एवं उपस्थिति दर्ज कराने संबंधी मार्गदर्शन दोपहर बाद किया जाएगा।

कंपनी की ओर से प्रथम वर्ष के दौरान 21000 रुपये सीटीसी और 15750 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देय होंगी। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन


मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई की डिटेल मार्क्स शीट, हिमाचली बोनाेफाइड प्रमाण पत्रों की तीन-तीन सत्यापित प्रतियां तथा तीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98166-10511 एवं 94181-30271 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें