प्रदेश सरकार ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) के 9 प्रिंसिपलों को पदोन्नत कर नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजूकेशन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
पदोन्नत किए अंशुल भारद्वाज को आईटीआई बिलासपुर से आईटीआई घुमारवीं, सुनील कुमार को नाहन से कांगड़ा, मनवीर सिंह चौहान को सोलन से आईटीआई रामपुर बुशहर शिमला, विनोद कुमार को चंबा से ज्वाली कांगड़ा, देवेंद्र सिंह जमवाल को शमशी से जलोग शिमला, प्यार चंद को नाहन से गगरेट ऊना, अजय कुमार गुलेरिया को संधोल, इंदर सिंह ठाकुर को मंडी और सुरजीत सिंह को ज्वाली से आईटीआई ऊना नियुक्ति दी है।
प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजूकेशन ने आदेश जारी करते हुए सभी प्रिंसिपलों से 10 दिन के भीतर ज्वाइनिंग देकर निदेशक टेक्निकल एजूकेशन को सूचित करने को कहा है।
अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ ने प्रिंसिपलों की पदोन्नति को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली, प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा संजय गुप्ता और तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल का आभार व्यक्त किया है। लंबे समय से पदोन्नतियां रुकी पड़ी थीं।