फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, बस देना होगा एक इंटरव्यू

Sat, 06 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार आईटीआई डिप्लोमा होल्डर युवाओं के लिए निजी कंपनी में नौकरी पाने का मौका है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कंपनी हरिद्वार आठ मई को आईटीआई मंडी में रोजगार मेले का आयोजन करेगी। कंपनी आईटीआई के विभिन्न ट्रेड होल्डर युवाओं को नौकरी देगी।
विज्ञापन


रोजगार मेले में 18 से 25 वर्ष तक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कंपनी चयनित युवाओं को 12500 रुपये मासिक वेतन देगी। कंपनी फिटर, इलैक्ट्रीशियन, वायरमैन, मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रानिक्स, पेंटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर ट्रेड के युवाओं को नौकरी देगी।

रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार लिया जाएगा। कंपनी चयनित युवाओं को मासिक 12544 रुपये वेतन के साथ ही ईपीएफ, सस्ता भोजन सहित अन्य सुविधाएं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ लाएं सभी दस्तावेज, इस समय शुरू होंगे इंटरव्यू

मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को समस्त शैक्षणिक दस्तावेज साथ लाने होंगे। नौकरी के लिए प्रदेश भर के युवा भाग ले सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे आईटीआई पहुंचना पड़ेगा। 

आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि युवाओं को नामी निजी कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रोजगार मेले में प्रदेशभर के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए 10 बजे आईटीआई मंडी के परिसर में पहुंचना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें