फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI Admission HP: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तीन चरणों में मिलेगा दाखिला

Tue, 04 Jul 2023 10:55 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में तीन चरणों में प्रवेश मिलेगा। पहले दो चरणों में ट्रेडों के हिसाब से 10वीं और 12वीं कक्षा के अंक मैरिट का आधार बनेंगे। वहीं, तीसरे चरण में स्पाॅट राउंड के तहत अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में तीन चरणों में प्रवेश मिलेगा। पहले दो चरणों में ट्रेडों के हिसाब से 10वीं और 12वीं कक्षा के अंक मैरिट का आधार बनेंगे। वहीं, तीसरे चरण में स्पाॅट राउंड के तहत अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। निदेशालय तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल ने सूबे के 152 सरकारी और 140 निजी आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 28 जून से शुरू की है। प्रवेश प्रक्रिया 19 जुलाई तक चलेगी।पहले राउंड में सीटों का आवंटन 28 जुलाई को किया जाएगा।

विज्ञापन


तीन अगस्त तक संबंधित अभ्यर्थी संबंधित संस्थानों में अपने-अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे। पहले चरण में सीटें आवंटित करने के बाद शेष बची सीटों काे चार अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा। दूसरे चरण में खाली सीटों के लिए अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास 14 अगस्त तक का समय रहेगा। 21 अगस्त को सीटों का आवंटन होगा जबकि इसके लिए 24 अगस्त को अभ्यर्थी दस्तावेजों का सत्यापन करवाएंगे। शेष बची सीटों को 25 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा।

28 से 31 अगस्त तक स्पॉट राउंड के जरिए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें संस्थान स्तर पर रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। स्पॉट राउंड में 28 अगस्त को 70 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। 29 को 55 से 70 फीसदी, 30 को पास मार्क्स से लेकर 55 फीसदी और 31 अगस्त को पास अंकों और इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी स्पाॅट काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं, आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दो राउंड के बाद तीसरे चरण में स्पॉट राउंड के तहत संस्थान स्तर पर मेेरिट के आधार पर सीटें भरी जाएंगी।- विवेक चंदेल, निदेेशक तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें