फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों पर नई मुसीबत, जीरो डिग्री में 5 किमी दूर से ढो रहे हैं पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शून्य डिग्री तापमान के बीच बॉर्डर पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवान पांच किलोमीटर दूर से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। भारी बर्फबारी होने के बाद उनकी दिक्कत और बढ़ जाएगी। हालांकि, सरकार ने इनके लिए पेयजल की आपूर्ति के लिए लाखों रुपये का पंपहाउस बना रखा है, लेकिन विभागीय लापरवाही से इसके जाम होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उचित रखरखाव न होने से पंपहाउस से पेयजल की सप्लाई ठप हो गई है। विभाग के अधिकारी ठंड से पंप जाम होने का हवाला देकर बात को टाल रहे हैं, जबकि सूत्रों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। पंप को बीच में खाली करना पड़ता है।

लापरवाही बरतने पर ही पंप जाम होता है। मुख्यालय केलांग से करीब आठ किलोमीटर दूर कारगा में तैनात भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवान लगभग एक माह से बिन पानी के मुश्किल में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पांच किलोमीटर दूर से ढोना पड़ रहा पानी

तांदी जीरो प्वाइंट के समीप इन्हें पेयजल आपूर्ति के लिए पंप हाउस स्थापित किया गया है। यहां से पानी की आपूर्ति कारगा में तैनात बिजली बोर्ड, लोनिवि, बीआरओ और खाद्य भंडारण में सेवाएं दे रहे अधिकारी कर्मचारियों को की जाती है।

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने बताया कि उन्हें कपड़े धोना और नहाना तो दूर प्यास बुझाने के लिए पानी लाने के लिए कैंप से पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। मामला विभाग के ध्यान में भी लाया जा चुका है।

एक माह से मुश्किल में कारगा में तैनात जवान, नहीं हल हुई समस्या
केलांग में आईपीएच के अधिशासी अभियंता एसके पटियाल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। यदि ऐसा है तो उचित कदम उठाए जाएंगे। आटीबीपी कारगा में तैनात भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरबंस कुमार ने बताया कि इन दिनों मौसम साफ रहने पर जवानों के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। तांदी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान नील चंद ने कहा कि इस मामले में कई बार विभाग को अवगत करवाया, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें