फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 09 Aug 2020 07:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में आईटीबीपी 43वीं वाहिनी के जवान ने रविवार सुबह करीब 5.15 बजे खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घायल को अन्य जवानों ने तुरंत महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के सागली जिले के जवान सचिन यादव ज्यूरी बटालियन मुख्यालय के मुख्य द्वार पर गार्ड ड्यूटी पर था।

विज्ञापन


सुबह उसने अपनी राइफल से खुद पर दो राउंड गोली चला चला दी, जो उसके पेट और पसलियों में लगी हैं। जवान कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी काटकर घर से लौटा था। उसे क्वारंटीन अवधि समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर तैनात किया गया था। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने  बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि जवान ने खुद पर गोली चलाई है। गोली चलाने का क्या कारण है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस इस पर भी जांच कर रही है कि कहीं राइफल लोड करने के दौरान यह हादसा तो नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें