कंपनियों को प्रदेश में आवासीय स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय बनाने का न्यौता भेजा गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइनिंग, रिसर्च एवं डेवलेपमेंट सेंटर, ट्रेडिशनल नॉलेज स्टडी सेंटर, हाई एटीट्यूट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, शूटिंग रेंज, हिमालयन स्टडी सेंटर, कोचिंग इंस्टीट्यूट और टीचर ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए भी निजी कंपनियों को प्रस्ताव भेजे गए हैं।
प्रदेश में पांच सरकारी विश्वविद्यालय, 17 निजी विश्वविद्यालय, 138 सरकारी डिग्री कॉलेज, 6 निजी डिग्री कॉलेज, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेज, दो निजी मेडिकल कॉलेज, पांच डेंटल कॉलेज, 11 लॉ कॉलेज, 77 बीएड कॉलेज, 40 जेबीटी संस्थान, 28 पालीटेक्निक संस्थान हैं। सरकारी क्षेत्र में 931 हाई स्कूल, 1841 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निजी क्षेत्र में 1623 हाई और सेकेंडरी तथा हजारों मिडल व प्राइमरी स्कूल हैं।