फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लिथोट्रिप्सी मशीन को शुरू होने में अभी लगेगा वक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चमियाना अस्पताल में नहीं बना कमरा
विज्ञापन

डायग्नोसिस सेंटर और ब्लड बैंक के लिए भी बनेंगे कमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में लिथोट्रिप्सी मशीन शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। निर्माण कार्य पूरा होने में कम से कम एक साल का वक्त और लग सकता है।
विज्ञापन


लिथोट्रिप्सी मशीन जिस ब्लॉक में लगनी है, वहीं डायग्नोसिस सेंटर, लैब और ब्लड बैंक के लिए भी कमरे बनाए जा रहे हैं। यानी गुर्दे की पथरी का उपचार ही नहीं बल्कि रक्त की जांच और ब्लड बैंक जैसी अहम सेवाएं भी फिलहाल शुरू नहीं हो पाएंगी। इन सुविधाओं के अभाव में मरीजों को निजी लैब और बाहरी ब्लड बैंकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। नए ब्लॉक में क्रिटिकल केयर यूनिट और ट्रॉमा सुविधाएं भी मिलेंगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह सेवाएं तभी शुरू होंगी जब भवन पूरी तरह से तैयार होगा। इसका सीधा असर आपातकालीन स्थितियों वाले मरीजों पर पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन का तर्क है कि लिथोट्रिप्सी मशीन बेहद संवेदनशील है, इसलिए इसे केवल विशेष रूप से तैयार भवन में ही लगाया जा सकता है। यही कारण है कि मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें