फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर भड़के शिक्षक, आज से भूख हड़ताल

Mon, 19 Oct 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 1441 कंप्यूटर शिक्षक सरकार के खिलाफ भड़क गए हैं। कंपनी की एक्सटेंशन रद्द न होने और पॉलिसी न बनने पर शिक्षक महासंघ ने सोमवार को भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इन शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अधिकारी पॉलिसी बनाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


महासंघ ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी की एक्सटेंशन खत्म नहीं हो जाती और सरकार पॉलिसी नहीं बना लेती, तब तक महासंघ की भूख हड़ताल जारी रहेगी। महासंघ के अध्यक्ष रोशन मेहता ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक बीते 14 साल से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इनके लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई है।

शिक्षक बीते 18 दिन से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। शिक्षक कभी सीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं तो कभी अधिकारियों से अपनी मांग की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अफसर शिक्षकों की फरियाद सुनने को तैयार नहीं हैं। अपमानित होकर शिक्षकों को कमरे से बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस युकां से मिलेंगे शिक्षक
कंप्यूटर शिक्षक की सोमवार को युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के साथ बैठक होगी। इसमें अगर मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो शिक्षक महासंघ के बैनर तले डीसी ऑफिस पहुंचेंगे, जहां भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें