फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एयरपोर्ट क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए एनओसी लेना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर्यावरण समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

एयरपोर्ट से सटे 10 किमी दायरे में लागू होंगे नियम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इस उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में भवन निर्माण के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन से एनओसी लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने इस बारे में विस्तृत अधिसूचना जारी करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक मार्ग की सारी औपचारिकताएं पूरी करने और कूड़ा एकत्रीकरण को लेकर व्यवस्था को मजबूत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के आसपास सफाई व्यवस्था बनाने के लिए स्थानीय पंचायतों के साथ अन्य हितधारकों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने आसपास के स्कूलों में बच्चों और आमजन को सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को विशेष अभियान चलाने को कहा। बैठक में शिमला एयरपोर्ट के आसपास वाइल्डलाइफ गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत रिपोर्ट रखी गई। बैठक में बताया कि तेंदुए की पकड़ के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन पिंजरे खरीदने जा रहा है जिसके बाद वन विभाग के सहयोग से इन पिंजरों को एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्र में लगाया जाएगा। एयरपोर्ट के पास खतरनाक पेड़ों की कटाई-छंटाई को लेकर वन विभाग को रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने यह रिपोर्ट एसडीएम को भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद कमेटी बनाकर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पर एडीसी सचिन शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी नारायण सिंह वर्मा सहित एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें