फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहरवासियों को टैक्स के बिल जारी करने का काम फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग ऑनलाइन जमा कर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स बिल
विज्ञापन

नगर निगम ने अपग्रेड करवाया अपना सॉफ्टवेयर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम ने सॉफ्टवेयर अपडेट करवाने के बाद पुरानी दरों के आधार पर लोगों को टैक्स के बिल जारी करने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को 200 से अधिक लोगों को बिल जारी किए गए।

नगर निगम के अनुसार रोजाना 200 से 500 लोगों को टैक्स के बिल जारी किए जाएंगे। बिल जारी होने के 15 दिन के भीतर लोग इसका भुगतान कर सकेंगे। एकमुश्त भुगतान करने पर 10 फीसदी छूट का लाभ भी मिलेगा। लोग सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं। वहीं बुजुर्ग लोग नगर निगम के उपायुक्त कार्यालय परिसर में बनाए गए सुविधा केंद्र के कैश काउंटर पर भुगतान कर सकेंगे। नगर निगम के अनुसार शिमला शहर में करीब 35 हजार भवन मालिक हैं। इन सभी को अगले एक महीने के भीतर प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम को हर वर्ष प्रॉपर्टी टैक्स से करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। नगर निगम ने बताया कि सदन से पारित प्रस्ताव के बाद शहरी विकास विभाग ने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया है। अब पुरानी स्लैब दरों के अनुसार ही टैक्स बिल तैयार किए जा रहे हैं। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने बताया कि टैक्स बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोगों को मोबाइल संदेश के माध्यम से भी बिल की जानकारी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें