यश गुप्ता को मीठाई खिलाते अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
सीआईएससीई की ओर से घोषित आईएससी 12वीं की परीक्षा में सोलन के दयानंद आदर्श विद्यालय के यश गुप्ता ने हिमाचल में पहला और देश में तीसरा स्थान पाया है। यश गुप्ता सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरुजनों को दे रहे हैं।
माता डॉ. गूंजन गुप्ता सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। पिता डॉ. क्षितिज गुप्ता दिल्ली अपोलो ग्रुप के साथ कार्यरत हैं। बातचीत में यश ने बताया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं।
सुबह और शाम दस घंटे पढ़ाई करते हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि परीक्षा परिणाम इतना बेहतरीन रहेगा। वे कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्हें 500 में से 497 अंक प्राप्त हुए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य उषा मितल कहा कि यश ने स्कूल का नाम देश भर में चमकाया है।