फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता को भाजपा ने जबरन घर बैठाया: वीरभद्र सिंह

Tue, 07 May 2019 09:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व सीएम शांता कुमार को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। वीरभद्र सिंह ने पूर्व खाद्य मंत्री शांता कुमार को बीजेपी की ओर से जबरन घर बैठाने की बात कही है। उन्होने कहा कि भाजपा ने एक रणनीति के तहत शांता कुमार को घर बिठा दिया।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह मंगलवार को ऊना में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। वीरभद्र सिंह ने मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार आश्रय शर्मा को स्वीकार किए जाने की बात कही, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम को फिर एक बार आया राम गया राम कहा।

वहीं, अनिल अंबानी के यूपीए सरकार में एक लाख करोड़ के ठेके मिलने के सवाल पर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल मौन हो गई। उन्होंने इस मामले में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया। लेकिन नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हम व्यापारियों की बातों का जवाब नहीं देते।
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने राफेल के आधार पर चौकीदार चोर है के जुमले को जायज बताते कहा कि बोफोर्स मामले में राजीव गांधी को क्लीन चिट मिली है।

भाजपा की ओर से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री पर की जा रही टिप्पणियां ठीक नहीं हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व कांग्रेस सहप्रभारी गुरप्रीत सिंह कोटली, कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें