आईपीएल-2023 की नीलामी के दौरान पंजाब की टीम ने ऋषि धवन को रिटेन किया है। वहीं, राजस्थान रॉयल की टीम ने हिमाचली ऑलराउंडर आकाश वशिष्ठ को अपनी टीम में शामिल किया है।
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित आईपीएल मैचों के दौरान हिमाचल क्रिकेट प्रेमियों की नजर पंजाब किंग्स के ऋषि धवन और राजस्थान रॉयल के आकाश वशिष्ठ पर रहेगी। मैदान में पहुंचने वाले हिमाचली दर्शक इन दोनों खिलाड़ियों को मैच के दौरान अपनी-अपनी टीम में खेलते देखना चाहेंगे। आईपीएल-2023 की नीलामी के दौरान पंजाब की टीम ने ऋषि धवन को रिटेन किया है।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थान रॉयल की टीम ने हिमाचली ऑलराउंडर आकाश वशिष्ठ को अपनी टीम में शामिल किया है। धर्मशाला में होने वाले मैचों में हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन और आकाश वशिष्ठ को खेलते हुए देखने का मौका मिल सकता है। अपने होम ग्राउंड में हिमाचल टीम के कप्तान ऋषि धवन और ऑलराउंडर आकाश वशिष्ठ को खेलने का अनुभव है। ऐसे में अगर इन दोनों हिमाचली खिलाड़ियों को पंजाब और राजस्थान की टीम प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है तो इसका सीधा फायदा टीमों को मिल सकता है।
ऋषि धवन का प्रदर्शन अब तक नहीं रहा अच्छा
इस आईपीएल सीजन में हिमाचली खिलाड़ी ऋषि धवन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पंजाब की किंग्स इलेवन की ओर से ऋषि धवन ने इस आईपीएल सीजन के दौरान पांच मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने मुंबई इडियंस के खिलाफ खेलते हुए मात्र एक विकेट लिया है। वहीं, उनके बल्ले से भी मात्र 20 रन ही निकल पाए हैं। धर्मशाला में ऋषि धवन काफी क्रिकेट खेले हैं तो इनके अनुभव का पंजाब की टीम को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
आकाश वशिष्ठ को अब तक मैदान में उतरने का इंतजार
राजस्थान रॉयल की टीम में शामिल हिमाचली ऑलराउंडर आकाश वशिष्ठ को टीम की ओर से अब तक मैदान में उतरने का इंतजार है। आकाश वशिष्ठ को अब तक टीम की ओर से मैच में नहीं उतारा गया है। हालांकि अपने होम ग्राउंड में आकाश को खिलाकर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
शनिवार को काउंटर पर मिलीं सिर्फ 1500 रुपये से ऊपर की टिकटें
वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17 और 19 मई को धर्मशाला में प्रस्तावित मैचों के लिए लोगों में खासा जोश है लेकिन उनका यह जोश काउंटर पर सस्ती टिकटें न मिलने के कारण ठंडा पड़ रहा है। शनिवार को काउंटर पर टिकटों की बिक्री दो बजे के बाद शुरू हुई। इस दौरान दोपहर डेढ़ बजे से ही लोग कतारों में खड़े हो गए थेए लेकिन उन्हें सस्ती टिकटें नहीं मिल पाईं। शनिवार को काउंटर पर 1500 रुपये से ऊपर की टिकटें ही क्रिकेट प्रेमियों को मिल सकीं। वहींए दूसरी ओर ऑनलाइन साइट पर 19 मई को होने वाले किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रायल के मध्य खेले जाने वाले मैच की सभी टिकटों को सोल्ड आउट बताया जा रहा है, जिसके चलते क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन माध्यम से इन टिकटों को नहीं खरीद पा रहे हैं।