अपने घरेलू मैदान धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के मैच किंग्स इलेवन पंजाब खेलेगा।
महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों की मेजबानी पर पड़ी सूखे की मार धर्मशाला के लिए संजीवनी बन गई है। सब ठीक रहा तो बांबे हाईकोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र से शिफ्ट होने वाले मैचों में से कम से कम दो मैच धर्मशाला स्टेडियम में होंगे।
अपने घरेलू मैदान धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के मैच किंग्स इलेवन पंजाब खेलेगा। अमर उजाला से विशेष बातचीत में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र में बने हालातों की वजह से अब धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के कम से कम दो मैच आयोजित होंगे।
धर्मशाला में आईपीएल के दो मैच वह अपने स्तर पर लाएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला के हाथ से भारत-पाक मैच की मेजबानी छिनने की भरपाई तो आईपीएल मैचों से नहीं हो पाएगी लेकिन क्रिकेट की खुमारी का सूखा जरूर इससे खत्म होगा।
दो साल से धर्मशाला नहीं हुए आईपीएल मैच
धर्मशाला स्टेडियम में वर्ष 2013 के बाद आईपीएल मैच नहीं हुए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में होने वाले आईपीएल के 13 मैचों को पानी की कमी के कारण वहां से बाहर करवाने के फैसले से किंग्स इलेवन पंजाब के भी तीन मैच होने थे जो अब धर्मशाला को मिलने के पूरे आसार बन गए हैं। उधर, नई संभावनाओं के चलते एचपीसीए भी मैचों की मेजाबनी की तैयारी में जुट गया है।
दो साल से धर्मशाला नहीं हुए आईपीएल मैच
धर्मशाला स्टेडियम में वर्ष 2013 के बाद आईपीएल मैच नहीं हुए हैं। वर्ष 2013 में धर्मशाला में आईपीएल के दो मैच हुए थे। इसके बाद वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के चलते हिमाचल सरकार ने धर्मशाला में आईपीएल मैचों के लिए सुरक्षा देने से मना कर दिया था।
इसके बाद सरकार और एचपीसीए में तनातनी के चलते पंजाब किंग्स इलेवन ने वर्ष 2015 और 2016 में धर्मशाला में मैच नहीं खेलने का फैसला लिया। लेकिन, अब महाराष्ट्र में हुए विवाद के बाद धर्मशाला को फिर से दो साल बाद आईपीएल की मेजबानी मिलने जा रही है।