फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: आईपीएल का धूमधड़ाका आज से, कल हिमाचल के ऋषि, राज बावा और वैभव पर नजरें

Fri, 31 Mar 2023 11:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ जाइंट्स के बीच खेला जाएगा, लेकिन शनिवार को होने वाले मैच में हिमाचल के तीन क्रिकेटरों पर प्रशंसकों की नजर रहेगी। 
विज्ञापन
ऋषि धवन, राजा बावा और वैभव अरोड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 16वें सीजन का धूमधड़ाका शुक्रवार से शुरू हो रहा है। देश-विदेश के बड़े खिलाड़ियों के बीच इस बार हिमाचल के चार क्रिकेटर भी खेलते हुए दिख सकते हैं। पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ जाइंट्स के बीच खेला जाएगा, लेकिन शनिवार को होने वाले मैच में हिमाचल के तीन क्रिकेटरों पर प्रशंसकों की नजर रहेगी। किंग्स पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में ऋषि धवन, राजा बावा और वैभव अरोड़ा अपनी-अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- धर्मशाला में करो या मरो के हालात में उतरेंगी टीमें, लीग के अंतिम चरण के मैच होंगे

ऋषि धवन और राजा बावा पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। जबकि, हिमाचल के तेज गेंदबाज वैभव इस बार कोलकाता की ओर से खेल रहे हैं। हिमाचल टीम के कप्तान ऋषि धवन पिछले सीजन में लगातार पंजाब टीम का हिस्सा रहे थे। हिमाचल के सिरमौर में जन्मे राज बावा पिछले सीजन में शुरूआती मैचों में दिखे थे। इस बार भी दोनों के खेलने की पूरी उम्मीद है। प्रशंसकों को यह भी उम्मीद है कि वैभव को कोलकाता फ्रेंजाइजी मैदान में उतरने का मौका देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में मैच होना है। सनराइजर्स ने हिमाचल के मयंक डागर को इस बार 1.80 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा है। इस सीजन उनके खेलने की पूरी उम्मीद है। वहीं, राजस्थान की टीम में हिमाचल के आकाश वशिष्ठ भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें