तीन जेनरेटर स्थापित किए जाएंगे। बैठक में वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक किशोरी लाल, सुंदर सिंह, पूर्व सांसद एवं रघुनाथ मंदिर के मुख्य कारदार महेश्वर सिंह, जिला कारदार
संघ के अध्यक्ष जयचंद ठाकुुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन रामसुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने दशहरा में हिमाचली कलाकारों को समुचित अवसर देने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने बड़े स्तर पर ग्रामीण खेल गतिविधियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
कहा कि कबड्डी तथा वॉलीबाल जैसे खेलों को विशेष तरजीह दी जानी चाहिए। बाहर से आने वाले कलाकारों तथा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कानून-व्यवस्था को हर कीमत पर बनाए रखें।