फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में निवेश से युवाओं को मिलेगा रोजगार: जयराम

Thu, 14 Nov 2019 08:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हजारों करोड़ के निवेश से युवाओं को रोजगार मिलेगा। सीएम गुरुवार को रामपुर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का विधिवत समापन कर लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम के स्वागत में लोगों ने यहां लाल कारपेट बिछाया था। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज तक मेरे दल के किसी भी मुख्यमंत्री को रामपुर से इतना सहयोग नहीं मिला है जितना इस बार उन्हें मिला है। लोकतंत्र की व्यवस्था में परीक्षा होती थी कि पूरा देश और प्रदेश तो जीत लिया लेकिन रामपुर नहीं जीत पाए।

इस बार रामपुर भी जीत कर इतिहास रचा है। लोगों ने जीत का आशीर्वाद देकर रामस्वरूप को 12 हजार मत देकर लोकसभा भेजा और नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने में योगदान दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी विचारधारा कोई महत्व नहीं रखती। पार्टी से ऊपर उठकर विकास करने की सोच होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से प्रदेश को एक अलग पहचान मिली है। 

Trending Videos
विज्ञापन

रामपुर विधानसभा में विकास पर खर्च हो रहा करोड़ों का बजट

- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि रामपुर विस क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। विस में लोक निर्माण विभाग के 271 करोड़, वहीं पेयजल के लिए 44 करोड़, सिंचाई के लिए 19 करोड़ और सीवरेज के लिए 18 करोड़ के काम चल रहे हैं। इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और मेले की इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद योजना बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखीं।

जिसमें रामपुर में मेडिकल कॉलेज खोलना, सीए स्टोर और टिक्कर-खमाड़ी सड़कको एनएच-5 से जोड़ने की मांग रखी। वहीं स्थानीय विधायक नंद, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, सासंद रामपुर स्वरूप और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जनसभा को संबोधित किया।  इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज मंडी के कलाकारों ने नाटी से किया। इसके बाद सेना द्वारा मलखंब, रावमा कन्या स्कूल के छात्रों ने नाटी डाली और 18 रेजीमेंट बिहार के आर्मी बैंड से लोगों को मनोरंजन किया।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचेतक एवं जनमंच संयोजक नरेंद्र बरागटा, रामपुर के विधायक नंद लाल, प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, रामपुर के विधायक नंद लाल, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, जिला भाजपा प्रभारी अजय श्याम, एसपी शिमला ओमापति जम्वाल, योजना बोर्ड हिमाचल प्रदेश प्रेम सिंह ध्रैक, मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, मुख्य प्रवक्ता भारतीय युवा मोर्चा विजय गुप्ता, एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान और डीएसपी अभिमन्यु वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें