फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी एरिया की जांच में सामने आई बड़ी चूक, कई संदिग्धों से पूछताछ

Thu, 02 Feb 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू/परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सु‌बाथू सेना छावनी क्षेत्र में आईएस के पोस्टर, झंडे और धमकी भरे संदेश मिलने के बाद हुई जांच में कई खामियां सामने आ रही हैं। मंगलवार को पुलिस ने जांच तेज करते हुए दीवारों पर लगी सामग्री की जांच एक्सपर्ट से करवाई है। उनकी राय लेने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि धमकी भरे संदेश फोटोस्टेट किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्र और जिला के कुछ चिन्हित स्थानों की फोटोस्टेट की दुकानों से स्याही के सैंपल भी लिए हैं। वहीं कुछ संदिग्धों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सूचना के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चौकी में तलब किया था। मांगने पर संदिग्ध न तो थाने में पंजीकरण और न ही मौके पर आधारकार्ड अथवा पहचान का कोई सुबूत दिखा पाए हैं।

यदि ऐसा हुआ है तो सेना के छावनी क्षेत्र में कई संदिग्ध थाना में बिना पंजीकरण और पहचान के रह रहे होंगे। यह सेना छावनी क्षेत्र में सुरक्षा में एक बड़ी खामी मानी जाएगी। बुधवार को एएसपी सोलन मनमोहन सिंह और डीएसपी परवाणू जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन


लेकिन जांच किसी पर फोकस होती नजर नहीं आई। दहशत फैलाने वाले कौन हैं? कहां से आए और कहां चले गए ? क्या कहीं लोग संबंधित क्षेत्र के ही तो नहीं हैं या सच में आईएस का नेटवर्क सक्रिय है? पुलिस जांच के इन बिंदुओं के सिरे तलाशने में जुटी रही।
Trending Videos
विज्ञापन

सेना भी कर रही है जांच, फोटोस्टेट इंक से खुल सकता है राज

सेना अध्यक्ष ने बुधवार को आयोजित बैठक में सैन्य क्षेत्र में एंट्री के लिए स्टीकर अनिवार्य कर दिया है। टैक्सी और संबंधित पंचायतों के लोगों को आर्मी एरिया से गुजरने की स्वीकृति स्टिकर देखकर ही दी जाएगी।

इसके अलावा छावनी प्रशासन को नए सिरे से किराएदारों और मकान मालिकों के पंजीकरण के फरमान जारी किए हैं। इसके बाद पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। सेना के जवान भी आर्मी एरिया में संदिग्धों पर नजरें गढ़ाए बैठे हैं। पुलिस और सेना का नेटवर्क का कनेक्शन भी सतर्कता के लिहाज से देखा जा रहा है।

फोटोस्टेट इंक से खुल सकता है आईएस के नारों का राज
एएसपी सोलन मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस आर्मी वालों के संपर्क में है। मिलकर हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। डीएसपी परवाणू के तहत यह क्षेत्र आता है। डीएसपी परवाणू भीष्म सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि पोस्टर फोटोस्टेट किए हैं।

फोटोस्टेट की कुछ दुकानों से पुलिस ने सैंपल एकत्र किए हैं। इनके पोस्टर की इंक के साथ मिलान होगा। कई संदिग्धों से सामान्य पूछताछ हुई है। पुलिस तत्परता से जांच कर रही है। जल्द ही दहशत फैलाने वालों का पता लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें