फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: महिला यौन उत्पीड़न मामले की जांच करने वाली कमेटी ने दर्ज किए तीन गवाहों के बयान

Wed, 02 Jun 2021 12:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

महिला पुलिस कर्मी के यौन उत्पीड़न के बहुचर्चित मामले में एसपी रंजना चौहान की अध्यक्षता वाली कमेटी विभागीय स्तर पर यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महिला पुलिस कर्मी के यौन उत्पीड़न के बहुचर्चित मामले की जांच में जुटी एसपी रंजना चौहान की अध्यक्षता वाली कमेटी ने मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। रंजना उस टीम का नेतृत्व कर रही हैं, जो विभागीय स्तर पर जांच में जुटी है। इससे पहले पीड़ित के भी बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इन सभी बयानों के आधार पर जांच टीम आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर से पूछताछ व बयान दर्ज करेगी। उसके बाद जांच कमेटी विभागीय कार्रवाई को लेकर आला अधिकारियों को सिफारिश भेजेगी जिसके बाद शासन स्तर पर कार्रवाई को लेकर फैसला होगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों को पांच पन्नों का शिकायती पत्र दिया था। साथ ही शिमला के महिला थाने में भी शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। चूंकि मामले में पीड़ित से लेकर आरोपी अधिकारी और गवाह तक शिमला में ही तैनात थे, ऐसे में जांच की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए डीजीपी संजय कुंडू ने सीआईडी की क्राइम ब्रांच को एफआईआर में लगे आरोपों की जांच के आदेश दे दिए। इसके अलावा एसपी रंजना चौहान की अध्यक्षता में एक विभागीय कमेटी गठित कर दी जो विभागीय स्तर पर यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें