फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crypto Currency Fraud: धर्मपुर में ऋण लेकर 32 लाख रुपये का किया निवेश, क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी

Wed, 04 Oct 2023 09:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)

सार

धर्मपुर के दो कारोबारियों ने मास्टर माइंड सुखदेव के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पैसा डबल होने के लालच में एक व्यक्ति ने अलग-अलग बैंक से 32 लाख रुपये ऋण लेकर धनराशि अलग-अलग किस्तों थमा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त में आने के बाद अब पीड़ितों को अपनी धनराशि मिलने की उम्मीद जगी है। इसी उम्मीद में धर्मपुर के दो कारोबारियों ने मास्टर माइंड सुखदेव के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पैसा डबल होने के लालच में एक व्यक्ति ने अलग-अलग बैंक से 32 लाख रुपये का ऋण लेकर धनराशि अलग-अलग किस्तों में थमा दी। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने लोन के तीन लाख रुपये के साथ अपने रिश्तेदारों सहित कुल 60 लाख रुपये की धनराशि को डूबो दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के दुकानदार उदय ने अलग-अलग बैंक से 32 लाख रुपये का ऋण लेकर 11 माह में दोगुनी धनराशि मिलने के सपने देखे, लेकिन बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। इसी के साथ वह कर्जदार हो गया। उदय ने यह राशि ठगी के मास्टरमाइंड को किस्तों में दी थी। 2020 में सुखदेव ने उदय को चंडीगढ़ में बुलाया और बैठक की। यहां उसने उसे क्रिप्टो करेंसी के बारे में विस्तार से बताते हुए इसे भविष्य बताया और इसमें निवेश करने की सलाह दी। बाद में वह उसकी दुकान पहुंचा और दोबारा उसे प्रेरित किया।

इस पर उसने 1.10 लाख रुपये का निवेश किया। एक माह बाद उसे रिटर्न डाॅलर में दिखाई दी। इसके बाद उसने ऋण लेकर यहां निवेश करना शुरू कर दिया। इस तरह उसने कुल 32 लाख रुपये का निवेश कर डाला। अलग-अलग वेबसाइट में अलग-अलग आईडी दी जाती रही और झांसा देते रहे। बाद में उसे रिटर्न नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। अब वह अलग-अलग बैंक से कुल 32 लाख रुपये का कर्जदार बन गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य मामले में नवदीप ठाकुर निवासी छपाणू धर्मपुर ने पुलिस थाना को दी शिकायत में बताया है कि अगस्त 2022 में सुखदेव उसकी दुकान में आया और उसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश बारे बताया। बार-बार आने पर उसने पर जमापूंजी से 8.12 लाख रुपये का निवेश किया। बाद में उसने लोन लेकर तीन लाख रुपये और सुखदेव के कहने पर निवेश कर दिए। इसके बाद उसके माध्य से करीब 40 से 50 अपने जानने वाले और रिश्तेदारों ने भी सुखदेव को धनराशि दी। नवदीप को लालच दिया गया कि एक साल में धनराशि दोगुनी हो जाएगी।

बाद में सुखदेव से संपर्क नहीं हो पाया और घर में भी वह नहीं मिला। नवदीप के अनुसार कुल 50 से 60 लाख रुपये की धनराशि की ठगी शातिर ने उनके साथ की है। बता दें कि क्रिप्टो करेंसी का मास्टरमाइंड सुखदेव धर्मपुर के कौंसल गांव से संबंध रखता है। उसने अपने विस क्षेत्र में भी जाल बिछाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। 11 माह में पैसा डबल होने के लालच में कई लोगों ने ऋण ले लिए, लेकिन अब उनके हाथ खाली हैं। उधर, पुलिस थाना धर्मपुर के थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि शिकायत को जांच के लिए साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें