शिमला। राजधानी के क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में मैसर्ज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस शिमला की ओर से डेवलपमेंट मैनेजर के आठ पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब में 27 जुलाई को कैंपस साक्षत्कार होंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि इन पदों के लिए भूतपूर्व सैनिक (12 वीं या ग्रेजुएट) शैक्षणिक योग्यता रखी है। आयु सीमा 50 वर्ष तक निर्धारित की है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने अनिवार्य दस्तावेज सहित 10:30 बजे पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।