फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत पूरे हिमाचल में हजारों लोगों ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Jun 2022 02:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/मंडी/कांगड़ा/हमीरपुर

सार

देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर हजारों लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर निरोग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल में हजारों ने किया योग। - फोटो : संवाद
देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत प्रदेशभर में हजारों लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर निरोग रहने का संदेश दिया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और भाजपा ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। विश्व योग दिवस पर सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम करवाए गए।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस कार्यक्रम में केंद्र से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हिमाचल के वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा फोर्ट मंडल के कार्यक्रम स्थल में शामिल हुए। शिमला संसदीय क्षेत्र में हिमरश्मि परिसर विकासनगर में हुए कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, रिज मैदान के योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पांवटा साहिब योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी और आईटीआई सोलन के कार्यक्रम में राजीव सैजल सम्मिलित हुए। 
विज्ञापन

2 of 9
अनुराग ठाकुर व पीके धूमल ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में हुए योग कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी योग योग किया।
विज्ञापन

3 of 9
पराशर में योग शिविर - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडी जिले के पराशर में योग शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी रहे मौजूद। पराशर ऋषि की तपोस्थली को आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 आइकॉनिक स्थानों में शामिल किया गया था।

4 of 9
अटल टनल में योग। - फोटो : संवाद
अटल टनल रोहतांग पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग किया।
 
विज्ञापन

5 of 9
आईटीबीपी के जवानों ने रोहतांग में किया योग। - फोटो : संवाद
अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा शामिल हुए। वहीं, 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

6 of 9
रोहतांग में योग। - फोटो : संवाद
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे इस कार्यक्रम में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और सीमा सड़क संगठन के जवान भी शामिल हुए।
 

 
विज्ञापन

7 of 9
इंडोर स्टेडियम में योग - फोटो : संवाद
कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थित  इंडोर स्टेडियम में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों व अन्य लोगों ने विभिन्न योगासन किए। 

8 of 9
स्कूलों में योगाभ्यास - फोटो : संवाद
इसके अलावा राज्य के स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी योग शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन

9 of 9
योग शिविर। - फोटो : संवाद
कांगड़ा जिले के राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में योग दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस इस दौरान इंदौरा की विधायक रीता धीमान व अन्य लोगों ने योग किया। जिला आयुष विभाग व आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र थरोल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें