फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में 50 हजार लोग एक साथ करेंगे सूर्य नमस्कार

Sun, 20 Jun 2021 11:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश सरकार द्वारा आयुष घर द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह पूरे देश में योग पर आधारित अनूठा प्रयास है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश में 50 हजार से अधिक लोग एक साथ  सूर्य नमस्कार समेत कई आसन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम शिमला में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में वर्चुअली आयोजित होगा। श्रीश्री रविशंकर वर्चुअली विशिष्ठ अतिथि जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कोरोना के चलते पीटरहॉफ में ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे। जिला स्तर  पर भी योग करने के लिए लोग वर्चुअली जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन


आयुष विभाग का कहना है कि वर्तमान परिपेक्ष्य में तनाव एवं व्यस्त जीवनशैली के कारण हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिसके निवारण के लिए योग एवं आयुर्वेद वरदान हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए शरीर को सकारात्मक और मानसिक उर्जा की आवश्यकता होती है जो योग एवं आयुर्वेद से प्राप्त होती है। प्रदेश सरकार द्वारा आयुष घर द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह पूरे देश में योग पर आधारित अनूठा प्रयास है।

आयुष विभाग द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, योग भारती संस्था, विवेकानंद योग केंद्र आदि के समन्वय से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित व्यक्तियों और सामान्य जनता को व्हाट्सऐप व जूम के माध्यम से प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम करवाया जाता है ताकि वे मानसिक तनाव से बचकर शीघ्र स्वस्थ हो सकें और बेहतर जीवन जी सकें। इस कार्यकम के माध्यम से लगभग 1327 व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर लगभग 53 हजार लोगों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया तथा योग का चिकित्सकीय महत्व समझाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें