फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हेड कांस्टेबल सुनीता एक दिन के लिए बनीं चंबा थाने की एसएचओ

Mon, 08 Mar 2021 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
एक दिन के लिए चंबा थाना की एसएचओ बनीं सुनीता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला हेड कांस्टेबल सुनीता ने सोमवार को चंबा थाना एसएचओ की कमान संभाली। थाने में सोमवार को जितने भी मामले आए, उनका निपटारा व दिशा निर्देश हेड कांस्टेबल सुनीता ने किया। थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने हेड कांस्टेबल का इस दौरान मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन


सुबह के समय जैसे ही हेड कांस्टेबल सुनीता चंबा थाना में पहुंची तो थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बिठाकर एक दिन का एसएचओ बनाया। हेड कांस्टेबल सुनीता ने थाना प्रभारी के कार्यभार को बखूबी निभाया। लड़ाई झगड़ा, घरेलू हिंसा सहित अन्य जो भी मामले चंबा थाना में पहुंचे उसके निपटारे को लेकर सुनीता ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाई। 

हेड कांस्टेबल सुनीता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में एक महिला को एक दिन का थाना प्रभारी बनाकर सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। महिला पुलिस जवान आने वाले समय में और बेहतरी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगी। एसएचओ शकीनी कपूर ने बताया कि एक दिन के लिए महिला हेड कांस्टेबल सुनीता को थाना प्रभारी बनाया गया। थाने में जो भी केस आए, उसके निपटाने में एसएचओ की रहने वाली भूमिका का उन्होंने ही निर्वहन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें