राज परिवार ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा
रेणुका मेले की सदियों पुरानी परंपरा निभाने राज परिवार के वंशज भी गुरुवार को ददाहू पहुंचे। राज परिवार के वंशज कंवर अजय बहादुर सिंह ने परंपरागत वेशभूषा में पालकी का स्वागत किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान परशुराम की चांदी जड़ित पालकी को पंडाल तक पहुंचाया। यह कार्य विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें कंवर अभय बहादुर, कंवर हेमंत सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे।
प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां और अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार और नाहन के विधायक अजय सोलंकी शामिल थे। उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान भी मौजूद रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ठाकुर, रेणुका विकास बोर्ड के पदाधिकारी और हजारों श्रद्धालु भी उपस्थित थे।