फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नारकंडा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग रिंक

Sat, 02 Dec 2023 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक और नई कवायद शुरू कर दी है। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा के समीप दोजा रोड पर आइस स्केटिंग रिंक तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नारकंडा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक और नई कवायद शुरू कर दी है। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा के समीप दोजा रोड पर आइस स्केटिंग रिंक तैयार किया जा रहा है। उपायुक्त आदित्य नेगी ने शनिवार को नारकंडा-दोजा मार्ग पर प्रस्तावित आइस स्केटिंग रिंक की भूमि का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


रिंक के लिए भूमि का हस्तांतरण हो चुका है। इसे अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुसार 60x30 मीटर में बनाया जाएगा। आने वाले दिनों में रिंक के बन जाने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को भी यहां विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियां करने को मिलेंगी। इससे स्थानीय युवाओं को भी स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र मोहन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें