फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विपिन चंद्र नेगी पहुंचे चंबा

Sat, 02 Dec 2023 09:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विपिन चंद्र नेगी और रजिस्ट्रार विजिलेंस आरके चौधरी शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति विपिन चंद्र नेगी पहुंचे चंबा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विपिन चंद्र नेगी और रजिस्ट्रार विजिलेंस आरके चौधरी शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीआर पहाड़िया, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित बंसल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल कौंडल, न्यायिक दंडाधिकारी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मदन रावत, महासचिव मुहम्मद युसुफ समेत बार एसोसिएशन चंबा के अन्य सदस्यों ने न्यायमूर्ति को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति को जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने एसोसिएशन ने स्मृति चिह्न भेंट किया और हिमाचली शॉल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। इसी के साथ बार एसोसिएशन महासचिव ने रजिस्ट्रार विजिलेंस को हिमाचली शाॅल और टोपी पहना कर सम्मानित किया। इसके उपरांत न्यायमूर्ति ने चंबा जिला न्यायालय का निरीक्षण भी किया। इसके बाद न्यायमूर्ति ने बार एसोसिएशन की ज्वलंत समस्याओं और मांगों को भी सुना। इसमें न्यायालय में कैंटीन व्यवस्था, न्यायालय भवन के विस्तारीकरण को लेकर भी मांग शामिल रही। न्यायमूर्ति ने बार एसोसिएशन की ओर से प्रस्तुत की गई समस्याओं को जल्द सुलझाने बारे आश्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें