फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: इंटर कॉलेज महिला फुटबाल स्पर्धा में बैजनाथ को हराकर सीमा कॉलेज अगले दौर में

Wed, 04 Oct 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
इंटर कॉलेज महिला फुटबाल स्पर्धा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को पहली इंटर कॉलेज महिला फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें प्रदेश के 16 कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले मुकाबले में एमएलएसएम सुंदरनगर ने एचपीयू पीजी सेंटर को 1-0 से दी मात दी। डिग्री कॉलेज सीमा और बैजनाथ कॉलेज के बीच हुए मुकाबले में सीमा कॉलेज 1-0 से जीता। तीसरे मुकाबले में आरटीटी आई शाड़ाबाई ने हमीरपुर को 1-0 से हराया। यूआईएलएस और कुल्लू कॉलेज के मध्य हुए मुकाबले में कुल्लू कॉलेज 3-0 से जीता। मेजबान एचपीयू के शारीरिक शिक्षा एवं युवा निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ शमशेर राठौर ने बताया कि पहले दिन के अंतिम मुकाबले में डीएवी कांगड़ा ने सोलन को 3-0 से हराया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विवि के इतिहास में यह यादगार दिन होगा। यूरोप मे वुमन फुटबाल 1881 में शुरू हुआ था। हिंदुस्तान में 1975 और हिमाचल आज पहली बार महिला फुटबाल खेल हो रहा है।

विज्ञापन


राज्य में ग्रामीण ओलंपियाड का आयोजन जल्द : विक्रमादित्य
प्रतियोगिता का शुभारंभ लोक निर्माण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है और राज्य में खेल कोटा तीन से पांच प्रतिशत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अधो संरचना विकास को महत्व दिया जा रहा है। इसके चलते गांव से प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाने का मौका मिल रहा है। राज्य में शीघ्र ही ग्रामीण ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा ताकि ग्रामीण परिवेश से आने वाले खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सके। खेल कोचों के रिक्त पदों को भरकर जिला स्तर पर खेल अधो संरचना को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर प्रो. बालकिशन शिवराम, महेंद्र सिंह, शमशेर राठौर, आरएल जिंटा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें