पीजी कॉलेज रामपुर में पुरुष वर्ग की इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब संजौली कॉलेज ने अपने नाम कर लिया। ऊना महाविद्यालय दूसरे, जबकि कुल्लू को तीसरा स्थान मिला।
पीजी कॉलेज रामपुर में पुरुष वर्ग की इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब संजौली कॉलेज ने अपने नाम कर लिया। ऊना महाविद्यालय दूसरे, जबकि कुल्लू को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 46 कॉलेजों के 560 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को खेल को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए। खेल सभी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला कुल्लू और संजौली के बीच हुआ। इसमें संजौली महाविद्यालय की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला ऊना और दौलतपुर चौक महाविद्यालय के बीच हुआ। इसमें ऊना की टीम ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला ऊना और संजौली के बीच हुआ। इसमें संजौली ने ऊना को हराकर खिताब जीता। समापन अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने किन्नौरी नृत्य भी पेश किया गया। विजेता और उपविजेता टीम के प्रतिभागियों को उपायुक्त आदित्य नेगी ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजक सचिव प्रो. तेंजिन नेगी ने मुख्य अतिथि, पर्यवेक्षक, खेल अधिकारियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। समापन अवसर पर संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता विशेष रुप से उपस्थित रहे।