फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता: एमएलएसएम कॉलेज ने पुरुष और महिला वर्ग की ट्रॉफी पर किया कब्जा

Wed, 23 Mar 2022 11:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

महिला और पुरुष वर्ग की इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता में एमएलएसएम कॉलेज ने दोनों वर्गों की ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच एमएलएसएम कॉलेज और डीएवी कॉलेज कांगड़ा के मध्य खेला गया। इसमें एमएलएसएम ने कांगड़ा को 23-17 अंकों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। 
विज्ञापन
हैंडबाल में एमएलएसएम कॉलेज की टीमें विजेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कांगू के गायत्री कॉलेज ऑफ एजूकेशन कॉलेज में महिला और पुरुष वर्ग की इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता में एमएलएसएम कॉलेज ने दोनों वर्गों की ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच एमएलएसएम कॉलेज और डीएवी कॉलेज कांगड़ा के मध्य खेला गया। इसमें एमएलएसएम ने कांगड़ा को 23-17 अंकों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। एमएलएसएम कॉलेज के रोहित और उमेश ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। महिला वर्ग का फाइनल एमएलएसएम और जीसी बिलासपुर के मध्य हुआ।

विज्ञापन


इसमें एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर ने जीसी बिलासपुर को 20-12 अंक से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच में एमएलएसएम कॉलेज की खिलाड़ी जागृति ने 10 गोल किए। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि नंद किशोर संयुक्त सचिव भारतीय हैंडबाल संघ और पंकज सोनी चेयरमैन गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर डॉ. प्रवेश शर्मा और हिमाचल प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन के कोच अशोक शर्मा और मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें