फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: मंडी की दीपिका ने 45 किग्रा भारवर्ग में करसोग की प्रिया को दी शिकस्त

Sat, 17 Dec 2022 06:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप (महिला वर्ग) शनिवार को जोगिंद्रनगर कॉलेज में शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 54 किलोग्राम भारवर्ग में मंडी कॉलेज की दीपिका जंवाल ने करसोग कॉलेज की प्रिया को शिकस्त दी।
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप (महिला वर्ग) शनिवार को जोगिंद्रनगर कॉलेज में शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 54 किलोग्राम भारवर्ग में मंडी कॉलेज की दीपिका जंवाल ने करसोग कॉलेज की प्रिया को शिकस्त दी। सुंदरनगर कॉलेज की श्रेया ने नगरोटा बगवां की काजल को हराया। 48 किलोग्राम भारवर्ग में करसोग की सिमरन ने मंडी कॉलेज की पायल और सुंदरनगर की नेहा ने रामपुर की शबनम को हराया। 

विज्ञापन


50 किलोग्राम भारवर्ग में रिकांगपिओ की सुजाता ने पालमपुर की रेखा, रामपुर की अनिता गौतम ने बिलासपुर की दिवांशी को मात दी। आरकेएमवी शिमला की सुनिधि ने करसोग की भावना को हराया। 52 किलोग्राम में रामपुर की रितिका नेगी ने जोगिंद्रनगर की प्रिया को हराया। 54 किलोग्राम भारवर्ग में आरकेएमवी शिमला की अंजना ठाकुर ने पालमपुर की रचना को मात दी। शिमला की आंचल ने रामपुर की निशा नेगी को हराया। कुल्लू की श्रुति ने जोगिंद्रनगर की कृतिका और सुंदरनगर की श्रेया ने शिमला की दीपिका को हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बैजनाथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र पाल ने किया। राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता विशिष्ट अतिथि रहे। जोगिंद्रनगर कॉलेज की प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 कॉलेजों के करीब 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें