सिंथेटिक ट्रैक पर संपन्न हुई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 43वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट में चार नए रिकॉर्ड बने हैं। पुराने रिकार्डों को तोड़कर वर्तमान एथलीटों ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। धर्मशाला कॉलेज में बीए फाइनल की हिना ने 10000 मीटर की लंबी दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाया है।
हिना ने यह दौड़ 36 मिनट 59 सेकंड में पूरी की, जबकि पुराना रिकॉर्ड 38 मिनट पांच सेकंड था। दूसरा रिकॉर्ड हिना ने 5000 मीटर दौड़ में बनाया। हिना ने यह दौड़ 17 मिनट 47 सेकंड में पूर कर नया रिकॉर्ड बनाया।
इसके अलावा 5000 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर कॉलेज के सावन कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सावन ने यह दौड़ 14 मिनट 59 सेकंड में पूरी की, जबकि पुराना रिकॉर्ड 15 मिनट 44 सेकंड था।
800 मीटर दौड़ में ऊना कॉलेज के अंकेश चौधरी ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। अंकेश ने 800 मीटर दौड़ एक मिनट 57 सेकंड में पूरी की, जबकि पुराना रिकॉर्ड एक मिनट 58 सेकंड था। रिले दौड़ में भी इस बार पुराना रिकार्ड टूटा है।
1600 मीटर की रिले दौड़ में ऊना के अंकेश चौधरी, अंकित कौशल, ऋतिक शर्मा और आयुष शर्मा ने तीन मिनट 27 सेकंड में पूरी की, जबकि पुराना रिकार्ड तीन मिनट 30 सेकंड था। उपरोक्त सभी रिकॉर्ड एचपीयू की अंतर कॉलेज एथलीट मीट के बने और टूटे हैं।