बॉलीवुड स्टार वरुण धवन मनाली पहुंच गए हैं, लेकिन रास्ता खराब होने के चलते उनका वाहन मनाली नहीं पहुंच पाया। लिहाजा उन्हें हरिपुर के जंगल में रात गुजारनी पड़ी। इस दौरान जंगल से गुजरते हुए गद्दियों ने उन्हें खाने का सामान उपलब्ध करवाया।
दरअसल यह फिल्मी सीन है। दरअसल वरुण इन दिनों मनाली में सुजीत सरकार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘अक्तूबर’ की शूटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
इस फिल्म में वे किसी खास मकसद से मनाली में आते दिखाए गए हैं, जहां वे एक कबाइली लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि वरुण कुछ और दिन तक इस फिल्म के लिए मनाली में रूकेंगे।