पायल ने बताया कि दल की छह सदस्यों को दो-दो करके गेम में प्रतिभाग कराया गया था। उनकी पूरी टीम ने इस शो में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। शो में जीती इस पूरी रकम को नेवी की एक संस्था इंडियन नेवल बेनेवायलेंट ऐसोसिएशन (आईएनबीए) को डोनेट कर दिया। यह संस्था युद्ध में शहीद सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए काम करती है।
अमिताभ ने शेयर किए शूटिंग के किस्से
पायल ने बताया कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शो में खुद की फिल्मों में शूटिंग के कई किस्से साझा किए। अमिताभ ने बताया कि वो समझ सकते हैं कि नाव पर सवार होकर रस्सी खींचते वक्त कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि एक फिल्म की शूटिंग में वो भी ऐसा कर चुके हैं।