हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 31 जुलाई तक दाखिलों की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जमा दो कक्षा तक दाखिले ऑनलाइन माध्यमों से पूरे किए जाएं।