नगर निगम महापौर ने अधिकारियों के साथ किया मौके का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के छोटा शिमला वार्ड के ब्रॉकहास्ट के पास जल्द ही नई पार्किंग तैयार होगी। इसका निर्माणकार्य शुरू हो गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने रविवार को मौके का निरीक्षण कर काम का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
ब्रॉकहास्ट के पास ही नगर निगम एक पार्क भी बनाने जा रहा है। इसके अलावा ऐराहोम सड़क को भी कसुम्पटी से जोड़ने की योजना है। इस सड़क के काम को लेकर भी अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया गया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि ऐराहोम सड़क कसुम्पटी बाजार से जोड़ने पर इस क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या कम होगी। साथ ही लोगों को भी सड़क सुविधा मिलेगा। ऐराहोम सड़क से कसुम्पटी की ओर वनवे यातायात चलाया जा सकता है। इससे कसुम्पटी छोटा शिमला सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम होगी। महापौर ने कहा कि जल्द ही इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर निर्माणकार्य शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान महापौर ने स्थानीय लोगों से भी बात की और उनकी समस्याएं सुनीं।