फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में येलो लाइन के लिए 24 अक्तूबर से होगा वार्डों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम की अगुवाई वाली कमेटी करेगी निरीक्षण
विज्ञापन

नगर निगम का शुक्रवार को प्रस्तावित निरीक्षण दौरा टला

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में येलो लाइन लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अब 24 अक्तूबर से वार्डों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद ही शहर में येलो लाइन लगाने के लिए स्थानों को चिह्नित कर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को दो वार्डों का निरीक्षण प्रस्तावित था, लेकिन एडीएम के अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण इसे टालना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में येलो लाइन लगाने के लिए एडीएम की अगुवाई में गठित कमेटी वार्डों का निरीक्षण करेगी। कमेटी मौके पर जाकर उन स्थानों का जायजा लेगी, जहां येलो लाइन लगाई जानी है। निरीक्षण के बाद संबंधित स्थानों को चिह्नित कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने बताया कि वार्डों का निरीक्षण जल्द किया जाएगा। इसके बाद शहर में येलो लाइन लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। वार्डों का निरीक्षण पूरा होने के बाद ही येलो लाइन लगाने के लिए स्थानों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे शहर में निर्धारित स्थानों पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें