फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिला प्रशासन ने टनल निर्माण पर लगाई रोक, बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठाकुफर में मौके पर पहुंचे उपायुक्त, लोगों ने दिखाई मकानों में आईं दरारें, बोले-टूट रहे हमारे घर
विज्ञापन

उपायुक्त ने बनाई जांच कमेटी, टनल का काम भी रोका
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भट्ठाकुफर में सड़क धंसने की सूचना मिलते ही सुबह करीब 11:30 बजे उपायुक्त अनुपम कश्यप, एडीएम पंकज शर्मा, एसपी संजीव गांधी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कहा कि फोरलेन का काम रुकवाया जाए। इससे पूरा क्षेत्र तबाह हो जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त को इस क्षेत्र में कई मकान भी दिखाए जिनमें दरारें पड़ गई हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मौके पर ही मामले की जांच के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अब कैथलीघाट-शिमला फोरलेन पर बन रही टनल के कामों की जांच करेंगे। इसके कामों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिला प्रशासन ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भी पत्र लिख दिया है। इसमें इस घटना से आपदा होने का अंदेशा जताया गया है। फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी आदेशों तक निर्माण कार्य पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि भारतीय सर्वेंक्षण विभाग को भी इस मामले के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्हें भी पत्र लिखकर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से पहले भी कई शिकायतें प्रशासन को मिल चुकी हैं। सभी शिकायतों के बारे में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को अवगत करवाया जाएगा। उपायुक्त से बातचीत के बाद दुकानदारों ने दुकानें तो खोल दीं लेकिन देर शाम तक यहां बैठकों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें