फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डांस स्पर्धा में आईएनएस विक्रांत शिप प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में शनिवार को अंतर शिप नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चारों शिप की छात्राओं ने पंजाब, हिमाचल सहित अलग प्रदेशों की लोक संस्कृति को दर्शाने वाली प्रस्तुतियां दीं। कॉलेज की डांस सोसायटी के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति को दिखाया। इंटरशिप लोक नृत्य प्रतियोगिता में कॉलेज के चार शिप्स की भागीदारी रही। दक्षिण का प्रतिनिधित्व करने वाले आईएनएस विक्रांत ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया जबकि पूर्व का प्रतिनिधित्व करने वाले आईएनएस हिम्मत ने दूसरा स्थान हासिल किया। सेंट बीड्स कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर डाॅ. मॉली अब्राहम और कॉलेज के शिक्षकों ने छात्राओं की इन रंगारंग प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और इसे सराहा। प्रतियोगिता का आयोजन बॉटनी विभाग से डॉ. प्रीति कौंडल और तितिक्षा कमल की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन


सेंट बीड्स में छात्राओं को किया जागरूक
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज के जेंडर चैंपियंस क्लब और महिला सेल ने शनिवार को कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्राओं को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जारी किए गए हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी। जेंडर चैंपियंस ने पूरे परिसर में सूचना प्रसारित करने के लिए तख्तियों का इस्तेमाल किया। इसमें बताया कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, अग्निशमन विभाग का 101, चिकित्सा या एंबुलेंस सेवा के लिए 102 आपातकालीन स्थितियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस और चिकित्सा आपात स्थितियों सहित सभी सेवाओं के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1091 हैं। इस अभियान में छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं को दूर करने का कार्य भी किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें