फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: युवतियों को स्वरोजगार की राह पर बढ़ा रहा इनर व्हील क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्र में युवतियों को सिलाई और ब्यूटीशियन के साथ दिया जा रहा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण
विज्ञापन

एमएस ऑफिस, ऑनलाइन फॉर्म भरना सीख रहीं युवतियां

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हुनर हो तो उम्र और फीस आड़े नहीं आती। इस सोच के साथ शहर के मालरोड स्थित इनर व्हील क्लब प्रशिक्षण केंद्र निशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण देकर युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटा है।
विज्ञापन


क्लब के प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई और ब्यूटीशियन कोर्स के साथ अब कंप्यूटर प्रशिक्षण भी मुफ्त में दिया जा रहा है। शहर के साथ दूरदराज के गांवों से आकर बेटियां यहां कंप्यूटर कौशल सीख रही हैं और नौकरी-स्वरोजगार की राह पकड़ रही हैं। यहां एक साथ तीन कोर्स संचालित हो रहे हैं, इसमें कंप्यूटर बेसिक, सिलाई और ब्यूटीशियन शामिल है। केंद्र में सबसे ज्यादा मांग कंप्यूटर कोर्स की है। इस कोर्स में महिलाओं को एमएस ऑफिस, इंटरनेट, ई-मेल, ऑनलाइन फॉर्म भरना और बेसिक टाइपिंग सिखाई जाती है। प्रशिक्षक अल्का ने बताया कि केंद्र में 30 युवतियां कंप्यूटर कौशल सीख रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले लड़कियां सिर्फ सिलाई सीखती थीं, अब कहती हैं मैडम कंप्यूटर जरूरी है। मशोबरा से आने वाली 19 साल की अंजलि ने बताया कि कंप्यूटर चलाना नहीं आता था तो जॉब इंटरव्यू में रिजेक्ट हो गई। अब यहां फ्री में सीख रही हूं। साथ में ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही हूं। संजौली की गीता देवी जो दो बच्चों की मां ने कहा कि कंप्यूटर सीखकर जॉब करना चाहती हैं। केंद्र में कोई भी युवती या महिला दाखिला ले सकती है। क्लब की अध्यक्ष निरुपमा चौधरी ने बताया कि दो कोर्स पूरी 500 रुपये प्रति माह फीस के साथ दिए जा रहे हैं और बेटियों के लिए कंप्यूटर का कोर्स पूरी तरह मुफ्त हैं। उन्होंने कहा कि इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और युवतियों को को रोजगार के काबिल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें