अचानक बस में हलचल हुई और सब गिरने लगे। आगरा में एनएच-2 पर बस हादसे में घायल बच्चों ने अस्पताल में रोते हुए जब आपबीती सुनाई तो हर कोई भावुक हो गया।
घायल अंकिता क्लास 12 पिता का नाम गांधीराम निवासी कोटली ने बताया, अचानक बस में हलचल हुई, मैं गिर पड़ी, मेरे ऊपर कोई और, उसके ऊपर कोई और गिर गया।
चीख पुकार मचने लगी , डर के मारे मैन आंखे बंद कर ली। इसके बाद बाहर से जोर जोर से आवाज आई। आसपास से लोग आ गए थे, बस के शीशे तोड़ हमे निकाला।
एक और घायल नवनीत क्लास 9 निवासी कोटली ने बताया, जोर का झटका लगा, मेरा सिर टकराया और लगा कि आज बच नही पाऊंगा। इसी बस में सवार, तनुजा, साक्षी का भी यही कहना है कि सब अचानक से हुआ, उन्हें बहुत डर लग रहा है, घर फोन कर दिया है।
आपबीती सुनाते हुए भावुक हुए बच्चे
आगरा में एनएच 2 पर हादसे का शिकार हुई बस में सवार बच्चे दहशत में आ गए हैं। ताजमहल देखने की खुशी में हिमाचल के कोटली से चले मासूमों ने सोचा भी नहीं कि ऐसा मंजर सामने आएगा। अस्पताल में रोते हुए बच्चों ने जब आपबीती सुनाई तो हर कोई भावुक हो गया।
मंडी, हिमाचल प्रदेश कोटली के आलोक भारती स्कूल की कक्षा 12 की घायल छात्रा अंकिता पुत्री गांधीराम निवासी कोटली ने बताया कि हम सब बच्चे आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। तभी अचानक बस में हलचल हुई और मैं गिर पड़ी।
इसके बाद मेरे ऊपर कोई और, उसके ऊपर कोई और फिर ऐसा ही होता चला गया। चीख पुकार मचने लगी और डर के मारे मैंने आंखे बंद कर लीं। इसके बाद बाहर से जोर-जोर से आवाज आई। आसपास से लोग आ गए थे। उन्होंने बस के शीशे तोड़ हमें निकाला।
जोर का झटका लगा और मेरा सिर टकराया
कक्षा 9 के घायल छात्र नवनीत निवासी कोटली ने बताया कि मैं साथियों के साथ बातचीत में व्यस्त था। तभी जोर का झटका लगा और मेरा सिर टकराया। इसके बाद ऐसा लगा कि आज बच नहीं पाऊंगा।
इसी बस में सवार छात्रा तनूजा, अंकिता और साक्षी का भी यही कहना है कि ये सब इतना अचानक से हुआ कि हम कुछ समझ ही नहीं पाए। अब हमें बहुत डर लग रहा है। घर फोन कर दिया है, मम्मी-पापा ने कहा है कि हम आ रहे हैं।