फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोमीटर तक चारपाई पर उठाकर घर पहुंचाया हादसे में घायल युवक

Sat, 31 Oct 2020 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
युवक को चारपाई पर ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के विकास खंड शिलाई की अश्याड़ी पंचायत के चार गांव नलेंडी, चियाली, नाग और खड्यार आज भी सड़क से वंचित हैं। दुर्घटना में घायल हुए एक युवक को शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज नाहन से छुट्टी दी गई। उसे नेशनल हाईवे से घर तक पहुंचाने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई में चारपाई पर उठाकर युवक को गांव तक पहुंचाया गया। सोशल मीडिया पर गांव के युुवाओं ने इसका वीडियो वायरल कर सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण रामस्वरूप शर्मा, रतन सिंह, कुंदन सिंह, भीम सिंह, रत्तीराम, शांतिराम, इंद्र सिंह, मोहिराम, रमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने एक वर्ष पूर्व टिंबी से नलेंडी सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग को जमीन की रजिस्ट्रियां दी हैं। वर्तमान और पूर्व विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक हर्षवर्धन चौहान ने करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण को दो लाख भी विधायक फंड से स्वीकृत किए थे, लेकिन प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली से यह राशि खर्च नहीं हो सकी है। यह राशि वापस चली गई। 

ओम प्रकाश ने बताया कि युवक को करीब दो किलोमीटर तक चारपाई पर उठाकर घर पहुंचाया गया। लोक निर्माण विभाग और सरकार अभी तक सड़क की डीपीआर तक नहीं बना पा रही है। बीमार होने पर मरीज को सड़क तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा हर साल लाखों के टमाटर, अदरक, मटर, लहसुन और अन्य सब्जियां होती हैं जिसे समय पर मंडियों में पहुंचाना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो जाता है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती ने बताया कि गांव के लिए सड़क संबंधी जानकारी फिलहाल नहीं है। मामले की गहनता से जांच करने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें