पधर की ग्राम पंचायत चुक्कू के सलहाणा गांव में सैनिक बेटे की आकस्मिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
- फोटो : अमर उजाला
छुट्टी पर घर आ रहा इकलौता बेटा तिरंगे में लिपटकर ही वापस लौटा। सेना की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इस जवान के घर पर खुशी का माहौल था जो अब मातम में बदल गया। मामला हिमाचल के मंडी का है।
यहां उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत चुक्कू के सलहाणा गांव में सैनिक बेटे की आकस्मिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लाडले बेटे को तिरंगे में लिपटा देख अजय के परिजन और रिश्तेदार बिलख बिलख कर रो पड़े।
भारतीय सेना में मई 2015 में भर्ती हुए अजय को जबलपुर से ट्रेनिंग पूरी कर पहली अगस्त को छुट्टी पर घर आना था। उसने घर पर अपनी मां, पिता और बहन को मोबाइल पर इसकी सूचना दे दी थी।
घर छुट्टी आने की खुशी का इंतजार कर रहे परिवार को क्या मालूम था कि उनके इकलौते बेटा तिरंगे में लिपट कर आएगा। तीन बहनों के इकलौते भाई की दुखद मौत से पूरा परिवार अंदर तक टूट गया है।