फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में देवता के नाम पर एक और बुजुर्ग महिला से अमानवीय व्यवहार

Fri, 15 Nov 2019 07:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिला मंडी के सरकाघाट में वृद्धा से क्रूरता के बाद एक और बुजुर्ग महिला सामने आई हैं। बड़ा समाहल गांव में उसके साथ भी अंधविश्वास के नाम पर अमानवीय व्यवहार हुआ। उसे मारा-पीटा गया। बुजुर्ग महिला के अनुसार पुजारिन युवती ने देवता के आदेश बताकर सबको डराया था। सब उसके आदेश मानने लगे थे। गांव में और भी कई लोग हैं, जिनके घर उसने देवता उठाकर पहुंचाया और तंत्र-मंत्र करने की जगह बताकर तोड़-फोड़ की।

विज्ञापन


मकान मालिकों को पीटने के साथ घर खाली कर दिए। शुक्रवार को वृद्ध महिला ने मीडिया के सामने देवता की आड़ में फैलाए जा रहे अंधविश्वास को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि पुजारिन के आदेश पर अंधविश्वास के नाम पर लोगों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता था। उनके साथ सेवानिवृत्त शिक्षक भी रहे, जिन्होंने मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज करवाई है। एक समाजसेवी की ओर से दोनों को मीडिया के सामने लाया गया।

समाजसेवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सेवानिवृत्त शिक्षक ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि पुलिस के सामने उन्हें आरोपियों की ओर से मारा-पीटा गया। वहीं, पुलिस का दावा है कि इन सब बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। इन बिंदुओं का खुलासा पहले ही अमर उजाला कर चुका है। इससे पहले कथित पूर्व सैनिक की बुजुर्ग पत्नी को पुजारिन ने डायन बताकर जूतों की माला और मुंह काला कर गांव में घुमाने के आदेश दिए। लोगों ने आदेश मानकर डर के मारे यह सब किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा बोली- मुझ पर थूकने का सुनाया था आदेश

महिला कृष्णी देवी ने कहा कि देवता के नाम पर आदेश सुनाने का सिलसिला करवाचौथ के दिन से शुरू हुआ। कथित पुजारिन ने देवता का आदेश बताकर पूरे गांव को मेरे ऊपर थूकने का आदेश सुनाया था। निशा नाम की पुजारिन ने देवता के सामने कहा कि यह महिला जादू-टोना करती है। उन्होंने कहा कि वह उसी दिन से घर और गांव छोड़कर अपने रिश्तेदार के घर पिंगला आ गईं। छह नवंबर को यह घटना हुई। 

मुझे पीटा गया
सेवानिवृत्त शिक्षक जयगोपाल ने भी आपबीती सुनाई और कहा कि उन्हें भी 6 नवंबर को सुबह पीटा गया। 7 नवंबर को उनकी शिकायत पर पुलिस एसएचओ सरकाघाट आए। उनके सामने भी देवता के आदेश बताकर मेरी पिटाई की गई। अपने जख्म दिखाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमारा समझौता भी करवाया और इसके बाद भी मुझे पीटा गया। 

सब बिंदुओं पर पहले ही हो रही जांच
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा का कहना है कि एफआईआर और पुलिस जांच में पहले ही इन सब बिंदुओं को शामिल किया जा चुका है। मामले में गठित जांच कमेटी भी जांच आगे बढ़ा रही है। कानून के दायरे में नियमानुसार जांच और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें