फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का झटका: हिमाचल में सीमेंट के दाम 15 रुपये बढ़ाए, 20 दिन में दूसरी बार की बढ़ोतरी

Mon, 09 Sep 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी/घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

तीन सीमेंट कंपनियों ने सोमवार से प्रति बैग 15 रुपये दाम बढ़ाए हैं। इस बार प्रदेश के साथ लगते राज्य पंजाब में भी सीमेंट की कीमत बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
सीमेंट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट 15 रुपये और महंगा हो गया है। पंजाब में भी दाम बढ़े हैं। एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक कंपनी ने 20 दिन में दूसरी बार दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले कंपनियों ने दाम 10 रुपये बढ़ाए थे। 15 रुपये दाम बढ़ने और ढुलाई भाड़े के साथ पर्यटन नगरी मनाली में सीमेंट बैग अब 35 से 45 रुपये तक महंगा मिलेगा। प्रदेश में कई जगह गोल्ड सीमेंट के एक बैग के दाम 500 रुपये के पार हो गए हैं। पूर्व सरकार के समय में सीमेंट के दाम बढ़ने पर महंगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस सरकार लोगों पर लगातार बढ़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने में नाकाम साबित हो रही है। एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक ने रविवार रात को सीमेंट के दाम 15 रुपये बढ़ा दिए। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि कंपनियां बेलगाम होकर कीमतें बढ़ा रही हैं, लेकिन सरकार खामोश है। लगातार दाम बढ़ने से लोगों के लिए मकान बनाना और मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


दाम बढ़ने के बाद बिलासपुर में एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक कंपनी का साधारण सीमेंट बैग अब 450 रुपये में मिलेगा। वहीं, गोल्ड सीमेंट का एक बैग 490 रुपये में मिलेगा। मनाली में साधारण सीमेंट 485 और गोल्ड का एक बैग 535 रुपये में मिलेगा। मंडी में साधारण सीमेंट बैग के दाम 460, गोल्ड, अन्य सीमेंट के दाम 505 रुपये हो गए हैं। मंडी, कुल्लू ,मनाली, चंबा, कांगड़ा में दाम किराये के हिसाब से बढ़ेंगे। चंबा जैसे क्षेत्र में दाम में और फर्क पड़ेगा। सीमेंट कंपनियों के दाम बढ़ाने का असर पंजाब पर भी पड़ेगा। दाम बढ़ने से पंजाब में साधारण सीमेंट के दाम 385 से 370 और गोल्ड सीमेंट के दाम 420 से 435 हो गए हैं। उधर, दाम को लेकर अदाणी समूह के अधिकारियों नेकोई प्रतिक्रिया देने में असमर्थता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें