फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का झटका: हिमाचल में चार माह में दूसरी बार महंगा हुआ सीमेंट, जानें नए दाम

Tue, 19 Apr 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश सरकार हर बार सीमेंट के दामों को नियंत्रित करने की बात करती है, लेकिन किया कुछ नहीं जा रहा। अब तो मध्यवर्गीय परिवारों केे लिए घर बनाना और भी मुश्किल हो गया है। बीते माह यूक्रेन और रूस युद्ध का तर्क देकर सरिया और स्टील के दाम भी दो हजार से ढाई हजार प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
सीमेंट(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में चार माह के भीतर सीमेंट के दाम दूसरी बार बढ़ गए। सीमेंट कंपनियों ने अब मंगलवार को प्रदेश भर में सीमेंट के रेट 25 से 30 रुपये रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। 25 से 30 रुपये वृद्धि के बाद बाजार में परचून विक्रेताओं के पास 455 से 460 रुपये प्रति बैग पहुंच रहा है। इस दाम पर परचून विक्रेताओं का लाभ अतिरिक्त रहेगा। निचले हिमाचल में पूर्व में सीमेंट के दाम 435 रुपये प्रति बैग, जबकि ऊपरी हिमाचल में 440 रुपये प्रति बैग था।

विज्ञापन


एसीसी और अंबुजा समेत अन्य सीमेंट कंपनियों ने इसी साल जनवरी में भी प्रति बैग दाम में 10 रुपये की वृद्धि की थी। अगर बात अक्तूबर 2017 की करें तो उस समय हिमाचल प्रदेश में सीमेंट का दाम 350 रुपये प्रति बैग था। तब से लेकर अब तक 105 रुपये से 110 रुपये तक दाम बढ़ चुके हैं। अब निचले हिमाचल में करीब 455 और ऊपरी हिमाचल में 460 रुपये तक सीमेंट का बैग मिलेगा। एसीसी सीमेंट के अधिकारियों अमिताभ सिंह और सुनील चंदेल ने कहा कि कोयला और डीजल के दाम में वृद्धि के कारण सीमेंट के दाम बढ़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें